SL vs IND 2nd ODI Pitch Report: कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
Colombo Pitch Report: कोलंबो में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसी मैदान पर सीरीज का पहला मुकाबला भी खेला गया था, जहां दोनों टीमें 230 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाई थीं। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा और उम्मीद है इस बार बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। पहले वनडे में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और सिर्फ 33 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया 231 के लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच पाई और मुकाबला टाई हो गया।
कोलंबो की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। पिछले 5-6 सालों से यहां बल्ले पर अच्छे से गेंद आती है। हालांकि अगर आसमान में बादल हों तो यही पिच उनके लिए कब्रगाह बन जाती है। इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 375 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि सबसे छोटा स्कोर भी श्रीलंका के नाम है और एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 50 रन पर ही ढेर कर दिया था। इस मैदान पर सबसे बड़ा चेज 292 रन का है तो 170 रन सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया गया है।
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का, महेश तिक्षणा और ईशान मलिंगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग और हर्षित राणा।