
SMAT 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट में 22 नवंबर 2026 को एक ऐसा कारनामा, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 में रेलवे की ओर से 23 वर्षीय जमशेद आलम ने सौराष्ट्र के खिलाफ चार गेंदों में 4 विकेट लिया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा अपने टी20 डेब्यू मैच में किया।
जमशेद आलम रेलवे की टीम के लिए खेलने वाले युवा भारतीय तेज गेंदबाज हैं। वह दाएं हाथ से मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करते हैं। 13 दिसंबर 2002 को जन्मे जमशेद की उम्र 23 साल है। घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे इस गेंदबाज ने SMAT 2026 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। जमशेद आलम उत्तर प्रदेश T20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की ओर से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह मुंबई T20 लीग में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। रेलवे की ओर से अंडर-23 स्तर के क्रिकेट में भी उन्होंने हिस्सा लिया है।
खबर अपडेट हो रही है..