क्रिकेट

SMAT 2026 Live Streaming: संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर मचाएंगे धमाल, जानें कब-कहां देखें मुकाबले

SMAT 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आगाज 14 नवंबर से होगा। जानें संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी समेत स्टार खिलाड़ियों के मुकाबले कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर प्रसारण।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 7:20 PM IST
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026.
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी। (Photo- IANS)

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: भारत की घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के 19वें संस्करण में एलीट और प्लेट डिवीजन की कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में दो बार की चैंपियन मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे संजू सैमसन केरल की कमान संभालेंगे। इसके अलावा युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी बिहार की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम तमिलनाडु का हिस्सा हैं। इस टीम की कप्तानी आर. साई किशोर करेंगे। लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की कोशिशों में जुटे मोहम्मद शमी बंगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे। बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे।

वहीं, रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे, जबकि दिल्ली की कप्तानी आयुष बडोनी करेंगे। महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। मौजूदा चैंपियन झारखंड की कप्तानी अनुकूल रॉय करेंगे।

SMAT 2026 का आगाज कब से होगा?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। एलीट डिवीजन के मुकाबले 26 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद सुपर लीग के मुकाबले 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं, प्लेट डिवीजन के मुकाबले 14 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेंगे।

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट डिविजन के मैच अलग अलग समय पर शुरू होंगे। सुबह 9 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 1ः30 बजे और शाम 4ः30 बजे से शुरू होंगे। वहीं सुपर लीग में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले सुबह 5ः30 बजे, सुबह 9 बजे, दोपहर 1ः30 बजे और शाम 4ः30 बजे से शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला शाम 4ः30 बजे खेला जाएगा।

वही प्लेट डिविजन के मैच सुबर 8ः30 बजे, दोपहर 12ः30 बजे, दोपहर 1ः00 बजे से खेले जाएंगे। फाइनल दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।

क्या है SMAT 2026 का फॉर्मेट?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के एलीट डिवीजन में शामिल 32 टीमों को आठ-आठ टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इसके बाद सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर लीग के दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं, छह टीमों वाला प्लेट डिवीजन 24 नवंबर को समाप्त होगा।

SMAT 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर प्रसारण कहां देखें?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं, टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर भी किया जाएगा। दर्शक इन मुकाबलों का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकेंगे।

Updated on:
13 Nov 2026, 7:20 PM IST
Published on: