क्रिकेट

BCCI का बड़ा फैसला, स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की कप्‍तान बनाने का ऐलान

Smriti Mandhana appointed captain of Team India: हरमनप्रीत कौर के भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान से हटने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने उनकी जगह अनुभवी स्‍टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की कप्‍तान घोषित कर दिया है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Smriti Mandhana appointed captain of Team India
भारतीय महिला टीम की नई कप्‍तान स्‍मृति मंधाना। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Smriti Mandhana appointed captain of Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम कप्‍तान बनाने की घोषणा कर दी है। स्मृति पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट की जानी-मानी हस्तियों में से एक रही हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में टीम की तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। एक अनुभवी इंटरनेशनल क्रिकेटर होने के साथ ही वह घरेलू और फ्रैंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखा चुकी हैं। उनकी कप्‍तानी में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में विमेंस प्रीमियर लीग के खिताब जीते थे।

भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी मिलना बहुत ही खास सम्मान

स्‍मृति अब नियमित व्हाइट-बॉल कप्‍तान होंगी। इससे पहले भी वह बतौर कार्यवाहक कप्‍तान 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। कप्‍तानी मिलने पर स्मृति मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी मिलना बहुत ही खास सम्मान है। इंडिया को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखता है और अब टीम का नेतृत्‍व करने का मौका मिलना कुछ ऐसा है, जिसे मैं बहुत महत्व देना चाहूंगी। मैं बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, टीममेट्स और उन सभी की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया।

हरमनप्रीत कौर की तारीफ की

स्‍मृति ने आगे कहा कि हरमनप्रीत कौर ने इतने सालों तक बतौर कप्‍तान बहुत कमिटमेंट के साथ टीम को लीड किया है। वह हमारे सफर का एक अहम हिस्सा रही हैं। मैं इस रोल के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझती हूं और टीम के साथ काम करने, सीखने और इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक हूं।

बीसीसीआई की ओर से जारी किया गया ये बयान

वहीं, बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि मैं स्मृति को इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देता हूं। वह कई सालों से इंडियन क्रिकेट का एक जरूरी हिस्सा रही हैं। उन्होंने लगातार आगे बढ़कर लीड करने के लिए जरूरी क्वालिटीज दिखाई हैं। जब वह यह जिम्मेदारी लेंगी तो खेल के बारे में उनका अनुभव और समझ बहुत काम आएगी। बीसीसी को स्मृति पर पूरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि वह इस रोल को उसी कमिटमेंट और प्रोफेशनलिज़्म के साथ निभाएंगी, जो उन्होंने अपने पूरे करियर में दिखाया है।

Also Read
View All