क्रिकेट

50 गेंदों में शतक ठोक स्मृति मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

मंधाना वनडे में लगातार 2 शतक जड़ने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दूसरी बार कर दिया। पिछले साल भी मंधाना ने लगातार दो पारियों में दो शतक लगाए थे।

2 min read
Sep 20, 2025
स्मृति मंधाना ने जड़ा तुफानी शतक (फोटो- BCCI Womens)

INDW vs AUSW 3rd ODI Delhi: शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। वह कैलेंडर ईयर में दो बार 4 शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में भी सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। महिलाओं के वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मंधाना दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा मंधाना ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। चलिए उनपर एक नजर डालते हैं।

मंधाना वनडे में लगातार 2 शतक जड़ने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दूसरी बार कर दिया। पिछले साल भी मंधाना ने लगातार दो पारियों में दो शतक लगाए थे। इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने इतिहास दोहराया है।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

स्मृति एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की सिर्फ चौथी बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक लगा चुकी हैं तो इंग्लैंड की टमी ब्यूमाउंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड की ही नताली सिवर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक जड़े हैं।

मंधाना एक साल में दो बार 4 शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाजी बन गई हैं। हालांकि यह रिकॉर्ड तोड़ने का उनके पास सुनहरा मौका है। इसी साल 30 सिंतबर से भारत में वनडे वर्ल्डकप खेला जाएगा और अगर वह एक भी शतक लगा देती हैं तो ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज बन जाएंगी। स्मृति मंधाना के अलावा साउथ अफ्रीका की तजमिन ब्रिट्स ने इसी साल 4 शतक लगाकर इतिहास रचा था और मंधाना की बराबरी की थी।

वूमेंस वनडे में सबसे ज्यादा शतक

वूमेंस क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिन के नाम है, जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं तो न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने 13 और भारत की स्मृति मंधाना ने भी 13 शतक लगा दिए हैं।

Updated on:
21 Sept 2025 12:06 am
Published on:
20 Sept 2025 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर