
एसएमएस स्टेडियम जयपुर (फोटो- IPL)
RR Match Venue in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स और जयपुर के फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के शुरुआती चार मुकाबलों में से एक भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के फिलहाल सिर्फ पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। इन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स को चार मैच खेलने हैं। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स, 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
इन चार मुकाबलों में से तीन मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि एक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
बता दें कि शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है। शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी कोशिश में शुरुआती मोमेंटम हासिल करना चाहेंगी। शेड्यूल में कई हाई-प्रोफाइल मैच भी शामिल हैं। बेंगलुरु 5 अप्रैल को चेन्नई को होस्ट करेगा। मुंबई 12 अप्रैल को बेंगलुरु की मेजबानी करेगा। पिछले सीजन की रनर-अप पंजाब किंग्स अपना कैंपेन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लानपुर में शुरू करेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स 1 अप्रैल को लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स को होस्ट करेगी।
4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को डबल-हेडर मैच होंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती फेज के दौरान 20 मुकाबले 10 वेन्यू पर आयोजित होंगे। इस दौरान टीमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और मुल्लानपुर जैसी अलग-अलग जगहों पर जाएंगी। इस दौरान, टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे। दोपहर के मैच दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे।
Updated on:
11 Mar 2026 08:22 pm
Published on:
11 Mar 2026 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
