क्रिकेट

स्मृति मंधाना के क्रश हैं बॉलीवुड सुपरस्टार हृतिक रोशन, 10 साल की उम्र से हैं दीवानी

इस बीच एक फैन ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनके क्रश के बारे में पूछा तो उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम लिया।
1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 6:52 PM IST
Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस कारण आम आदमी के साथ सेलिब्रिटी और खिलाड़ी भी अपने-अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। इस बीच खिलाड़ी अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिये रू-ब-रू अलग-अलग तरीके से हो रहे हैं। इसी में एक महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) हैं। वह इन सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रही हैं और इस सवाल-जवाब के सत्र में आप उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं। एक प्रशंसक ने जब उनके क्रश के बारे में पूछा तो उन्होंने बॉलीवुड स्टार हृतिक रोशन का नाम लिया। उन्होंने बताया कि वह बचपन से इनकी दीवानी हैं।

10 साल की उम्र से हूं हृतिक की प्रशंसक

स्मृति मंधाना हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी-20 महिला विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य थीं। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि मंधाना इस विश्व कप में अच्छे फॉर्म में नहीं दिखीं। एक इंटरएक्टिव सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि आपका क्रश कौन है तो मुंबई में पैदा हुई मंधाना ने बिना झिझके कहा- हृतिक रोशन। उन्होंने यह भी बताया कि वह जब 10 साल की थीं, तब से वह हृतिक उनके क्रश हैं।

कुछ और मजेदार जवाब दिए

मंधाना से जब एक प्रशंसक ने यह पूछा कि आप सिंगल हैं या नहीं तो इसका बेहद गोलमोल जवाब मंधाना ने दिया। स्मृति ने कहा कि उन्हें खुद नहीं मालूम। एक यूजर ने जब यह पूछा कि वह अपने लाइफ पार्टनर में क्या खूबियां देखना चाहेंगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहला तो यह कि उसे उनसे प्यार करना होगा और दूसरा यह कि उसे पहले का पालन करना होगा।

Updated on:
5 Apr 2020, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े