क्रिकेट

स्मृति मंधाना: ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और ODI प्लेयर ऑफ द ईयर 2018

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ICC की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार हासिल किया है।
less than 1 minute read
Dec 31, 2018
smriti mandhana
fdhds

नई दिल्ली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार हासिल किया है। इसके साथ मंधाना ने आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी का खिताब भी जीता है। आईसीसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।


साल की ODI और T20 टीम में भी मिली जगह-
भारत की 22 वर्षीया खिलाड़ी मंधाना को आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने 12 वनडे मैचों में 66.90 की औसत से 669 रन बनाए हैं। इसके अलावा, मंधाना ने 25 टी-20 मैचों में 130.67 की स्ट्राइक रेट से 622 रन बनाए हैं। उन्होंने महिला टी-20 विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

मंधाना की ICC रैंकिंग-
स्मृति मंधाना वर्तमान में आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, वहीं टी-20 महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।


पुरस्कार पाकर मंधाना की प्रतिक्रिया-
इस खबर को सुनने के बाद मंधाना ने कहा, "यह पुरस्कार बेहद खास है। एक खिलाड़ी के तौर पर आप रन बनाना चाहते हैं, अपनी टीम को जिताना चाहते हैं और ऐसे में आपकी कड़ी मेहनत के लिए आपका सम्मान भी किया जाता है तो यह बेहद प्रेरणादायी होता है और आपको टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रेरित करता है।"

Updated on:
31 Dec 2018 04:42 pm
Published on:
31 Dec 2018 03:23 pm