क्रिकेट

आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स को जिताने वाली सोफी एक्लेस्टोन बैक इंजरी के चलते WBBL से बाहर

Sophie Ecclestone ruled out: WBBL 2026 के 17वें मुकाबले में होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर बाउंड़ी लगाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स को जिताने वाली सोफी एक्लेस्टोन बाकी मैचों से बाहर हो गई। उनकी बाहर होने की वजह बैक इंजरी बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 8:39 AM IST
Sophie Ecclestone ruled out
इंग्‍लैंड की स्‍टार स्पिनर सोफी एक्‍लेस्‍टोन। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz)

Sophie Ecclestone ruled out from WBBL: एडिलेड स्ट्राइकर्स को विमेंस बिग बैश लीगमें बड़ा झटका लगा है। सोफी एक्लेस्टोन बैक इंजरी की वजह से मौजूदा सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्पिनर को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ स्ट्राइकर्स के मैच से पहले चोट लगी थी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्कैन और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड मेडिकल टीम के अनुसार, चोट को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही सोफी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्‍ट्राइकर्स को होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई थी।

'वह दुनिया की टॉप बॉलर्स में से एक, हमें उन्हें खोने का दुख'

स्ट्राइकर्स के हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने बताया कि सोफी स्ट्राइकर्स के लिए एक शानदार खिलाड़ी रही हैं, न सिर्फ अपनी बैटिंग और बॉलिंग से, बल्कि अपनी लीडरशिप और अनुभव से भी। वह दुनिया की टॉप बॉलर्स में से एक हैं। हमें उन्हें खोने का दुख है, लेकिन क्लब में उनके समय में उनके हर योगदान के लिए हम बहुत आभारी हैं। हम सोफी के ठीक होने की कामना करते हैं और भविष्य में एडिलेड में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

'मुझे सच में दुख है कि मेरा सीजन इस तरह खत्म हुआ'

वहीं, एक्लेस्टोन ने कहा कि मुझे सच में दुख है कि मेरा सीजन इस तरह खत्म हुआ। मुझे एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बिताया गया समय बहुत पसंद आया। मैं बाकी सीजन में हर कदम पर टीम को सपोर्ट करती रहूंगी। उन्‍होंने कहा कि हमारी टीम ने इस साल कुछ जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और मैं लड़कियों को फाइनल के लिए चीयर करूंगी।

मार्नस लाबुशेन ब्रिस्‍बेन हीट के लिए पूरा सीजन खेलेंगे

11 सीजन में पहली बार मार्नस लाबुशेन के बिग बैश लीग के पूरे सीजन के लिए अवेलेबल रहने की उम्मीद है। यह ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज बिग बैश लीग के लगातार 11 सीजन में खेला है। उन्‍होंने ने आने वाले सीजन के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ साइन अप किया है। नेशनल टेस्ट सेट-अप से निकाले जाने के बाद से डोमेस्टिक क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए लबुशेन आने वाले बीबीएल सीजन में फॉर्म में वापसी की उम्मीद कर रहे होंगे। हीट ने पेसर ओली पैटरसन और टॉम बाल्किन को भी साइन करने की पुष्टि की है। टॉम कुरेन, टिम रॉबिन्सन और बेवॉन जैकब्स विदेशी खिलाड़ी हैं, जो टीम का हिस्सा हैं।

Updated on:
17 Nov 2026, 8:39 AM IST
Published on: