क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2019: सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल के लिए चुनी ये चार टीमें, पाकिस्तान का भी है नाम

वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है 10 टीमें इस बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं सभी ने अपने 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है

2 min read
Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

कोलकाता। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ में हिस्सा लेने वालीं सभी 10 टीमों ने अपने 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप के लिए अपनी फेवरेट टीमों को चुन रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी चार फेवरेट टीमें चुनी हैं, जो कि विश्व कप के सेमीफाइनल में खेलती हुई नजर आएंगी। हैरानी वाली बात ये है कि दादा ने पाकिस्तान को भी अपनी फेवरेट टीम में रखा है।

टीम इंडिया को बताया वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावेदार

सौरव गांगुली के मुताबिक, भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस साल विश्व कप में सेमीफाइनल खेल सकती हैं। हालांकि गांगुली ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दावेदारों में चुना है। उनके मुताबिक, राउंड रॉबिन में होने वाला ये टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है।

इस बार वर्ल्ड कप में होगा बहुत कुछ नया

आपको बता दें कि दुनिया भर के तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के साथ-साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन का दावेदार माना है। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस बार वर्ल्ड का रोमांच डबल होगा, क्योंकि इस बार टूर्नामेंट में सभी टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेंगी। इससे पहले सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता था।

सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप से पहले आइपीएल में कुलदीप यादव की फॉर्म को लेकर कहा है कि वह वर्ल्ड कप में विकेट लेगा। परेशान मत होइए, वो अच्छा गेंदबाज है।

खेल समाचार ( Sports News )से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट समाचार ( Cricket News ), फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
26 Apr 2019 10:34 am