क्रिकेट

Champions Trophy 2025 से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका, पीठ की चोट के कारण बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

Anrich Nortje Ruled Out Of 2025 Champions Trophy: अफ्रीकी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। वह पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल सकेंगे।

2 min read

Anrich Nortje Ruled Out of ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उसके प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। वह पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल सकेंगे। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अकसर चोट से जूझता रहा है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अब नॉर्खिया की जगह किसे मौका देगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम की घोषणा सोमवार को हुई थी, उस वक्त एनरिक नॉर्खिया का टीम में चयन होना प्रमुख तौर पर आकर्षण के केंद्र में था। इसकी वजह यह है कि उन्होंने जून 2024 से कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था। वैसे देखा जाए तो पिछले साल 2 दिसंबर को अबू धाबी टी-10 में मैदान पर उतरे थे। एनरिक नॉर्खिया का चयन पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भी हुआ था लेकिन नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

गेराल्ड कोएत्जी का चुना जाना तय

एनरिक नॉर्खिया के स्थान पर गेराल्ड कोएत्जी का चुना जाना तय माना जा रहा है। हालाकि अब तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एनरिक नॉर्खिया की कमी दक्षिण अफ्रीकी टीम को बेहद खलने वाली है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने के लिए वह फिट हो पाएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। नॉर्खिया IPL में करीब 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। इसके अलावा उनकी औसत स्पीड भी 145 से ज्यादा की रहती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपना पहला मैच 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान से खेलेगी। इसके बाद 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। दक्षिण अफ्रीका तीसरा लीग मैच 1 मार्च को कराची में खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीकी स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन।

Also Read
View All

अगली खबर