26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलंबो टेस्ट खत्म होने से पहले ही भारतीय स्पिनरों ने लगाई नो बॉल की झड़ी, भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्‍ट का अभी चौथा दिन ही खत्‍म हुआ है और भारतीय स्पिनरों ने 10 नो बॉल के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड टीम इंडिया के खाते में जोड़ दिया है। यह टेस्‍ट क्रिकेट में 2021 से किसी टीम के स्पिन गेंदबाजों द्वारा तीसरा सबसे ज्‍यादा नो बॉल फेंकने वाला मैच बन गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 26, 2026

IND vs SL 2nd Test records, Ravindra Jadeja,

भारतीय अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा विकेट लेने का जश्‍न मनाते हुए। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs SL 2nd Test records: टीम इंडिया सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। बुधवार को चौथे दिन का तीसरा और आखिरी सेशन लगभग बारिश की भेंट चढ़ गया। दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं और श्रीलंका के पास मात्र 16 रन की लीड है। भारत मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द समेटकर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा। दिलचस्‍प बात ये है कि श्रीलंका की दोनों पारी अभी तक खत्‍म नहीं हुई हैं और भारतीय स्पिनरों ने इतनी नो बॉल फेंक दी हैं कि टीम इंडिया के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया गया।

2021 के बाद टेस्ट में एक टीम के स्पिन अटैक द्वारा सबसे ज्यादा नो-बॉल

रैंकमुकाबलामैदानसालस्पिन अटैक की नो-बॉल
1अफगानिस्तान vs बांग्लादेशमीरपुर202315
2भारत vs इंग्लैंडचेन्नई202114
3भारत vs श्रीलंकाकोलंबो (SSC)2026*10*
4श्रीलंका vs वेस्टइंडीजनॉर्थ साउंड20219
4भारत vs न्यूजीलैंडमुंबई (Wankhede)20249

2021 के बाद टेस्ट में स्पिनर्स द्वारा सबसे ज्यादा नो-बॉल

रैंकस्पिनरटीमनो-बॉल
1रवींद्र जडेजाभारत88*
2नोमान अलीपाकिस्तान40
3लसिथ एम्बुलडेनियाश्रीलंका33
4जैक लीचइंग्लैंड19
5जोमेल वॉरिकनवेस्टइंडीज17
5जहीर खानअफगानिस्तान17

एक नजर मैच पर

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से पासिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन तो सोनल दिनुशा ने 103 रनों की जबरदस्‍त पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्‍णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए।

टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त थी। ऐसे में भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खिलाया। श्रीलंकाई टीम मुकाबले के चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना सकी। अब उसके पास मात्र 16 रन की लीड है। इस पारी में भी पासिंदु ने 92 रनों की पारी खेली। सोनल दिनुशा 7 और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।