26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Points Table Update: टीम इंडिया की जीत से इंग्लैंड को भी होगा फायदा, लेकिन 2 टीमों को होगा नुकसान, समझें समीकरण

World Test Championship 2025-27: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट का नतीजा WTC अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर सकता है। भारत की जीत से टीम इंडिया को एक स्थान का फायदा होगा, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका को नुकसान उठाना पड़ेगा।
2 min read
Google source verification
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

WTC 2025-27 Points Table Update: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के परिणाम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर बड़ा फर्क पड़ने वाला है। टीम इंडिया अगर इस मुकाबले को जीत लेती है, तो न सिर्फ टीम इंडिया को बल्कि इंग्लैंड को भी फायदा होगा, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका को नुकसान उठाना पड़ेगा। भारतीय टीम फिलहाल WTC 2025-27 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसकी जीत प्रतिशत 53.33 है। वहीं, बांग्लादेश 55.56 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। श्रीलंका की टीम का जीत प्रतिशत 33.33 है और वह छठे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 29.76 है और वह सातवें स्थान पर है।

हार से बदलेगा सिर्फ जीत प्रतिशत

अगर इस मुकाबले को श्रीलंका जीत लेती है, तो फिर दोनों का जीत प्रतिशत बदल जाएगा। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत घटकर 48.48 हो जाएगा, तो वहीं श्रीलंका का जीत प्रतिशत बढ़कर 44.44 हो जाएगा। अगर यह मुकाबला ड्रॉ होता है, तो भारतीय टीम का जीत प्रतिशत घट जाएगा और श्रीलंका का लगभग उतना ही रहेगा। लेकिन अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती है, तो फिर अंक तालिका पूरी तरह से बदल जाएगी। पहले तीन टीमें वैसी की वैसी बरकरार रहेंगी, यानी ऑस्ट्रेलिया 80 जीत प्रतिशत के साथ पहले, साउथ अफ्रीका 75 के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.5 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहेगा।

टीम इंडिया की जीत से इंग्लैंड को भी होगा फायदा

लेकिन टीम इंडिया को एक स्थान का फायदा हो जाएगा और वह बांग्लादेश को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ जाएगी। वहीं, बांग्लादेश पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर खिसक जाएगी, क्योंकि उसका जीत प्रतिशत 27.78 हो जाएगा।

इस तरह भारत की जीत से टीम इंडिया के साथ-साथ इंग्लैंड को भी फायदा होगा, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका को नुकसान होगा। बांग्लादेश 55.56 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा, तो वहीं इंग्लैंड की टीम 29.76 जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर आ जाएगी। वेस्टइंडीज की टीम आठवें और पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर है। हालांकि, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का दरवाजा लगभग बंद हो चुका है।

WTC 2025-27 की अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतड्रॉहारपेनल्टीअंकअंक प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया1080209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका430103675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश631204055.56%
5भारत1051406453.33%
6श्रीलंका512202033.33%
7इंग्लैंड14518-145029.76%
8वेस्टइंडीज12228-23020.83%
9पाकिस्तान7205-81619.05%