
South Africa ODI World Cup Squad 2023: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत के बाद आज मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथ में सौंपी है। देखने वाली बात ये होगी कि वह अपनी टीम को कहां तक ले जाने में सफल होते हैं। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। जबकि साउथ अफ्रीका का भारत से मुकाबला 5 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वैन डेर डुसेन।
वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल
7 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड (दिल्ली)
13 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (लखनऊ)
17 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (हिमाचल प्रदेश)
21 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (मुंबई)
24 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (मुंबई)
27 अक्टूबर - साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (चेन्नई)
1 नवंबर - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पुणे)
5 नवंबर - साउथ अफ्रीका बनाम भारत (कोलकाता)
10 नवंबर - साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (अहमदाबाद)