क्रिकेट

AUS vs RSA Playing 11: ‘चोकर्स’ का ठप्पा हटाना चाहेगा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में स्टार्क-मेक्सवेल की होगी वापसी, देखें प्लेइंग 11

AUS vs RSA: पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई थीं, तो दक्षिण अफ्रीका ने बोर्ड पर कुल 311 रन बनाकर 134 रनों के महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की थी। प्रोटियाज़ के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा था वहीं कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके थे।

2 min read

South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final, World cup 2023 Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमी-फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और 'चोकर्स' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में जो भी टीम जीतेगी वह 19 नवम्बर को भारत से फ़ाइनल खेलेगा।

दक्षिण अफ्रीका की टीम कई बार नॉकआउट में पहुंच कर वर्ल्ड कप से बाहर हुई है। जिसके चलते उनका नाम 'चोकर्स' पड़ गया। 'चोकर्स' का मतलब दबाव के आगे घुटने टेकने वाली टीम। ऐसे में अफ्रीका आज इस मैच को जीत अपने नाम के आगे से यह ठप्पा मिटाना चाहेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया सेमी-फ़ाइनल में आते ही बेहद खतरनाक हो जाती है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में टीम के दो अहम खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल और मिचेल स्टार्क नहीं खेले थे। ऐसे में इस मैच में उनकी वापसी पक्की है। मेक्सवेल के वापस आने पर टीम को मार्नस लाबुशेन या फिर मार्कस स्टोइनिस को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं स्टार्क के लिए सीन एबॉट जगह बनाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। टीम अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ खेली थी। मैच के दौरान कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए थे वे फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर भी गए थे। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है ऐसे में उनका खेलना तय माना जा रहा है।

दोनों टीमों के बीच आंकड़े
वनडे में दोनों टीमें कुल 109 बार भिड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें से 50 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 55 मैचों में जीत मिली। तीन मुकाबले टाई रहे और एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, विश्व कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान तीन और दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। विश्व कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं। इसमें से एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक टाई रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।

Updated on:
16 Nov 2023 09:34 am
Published on:
16 Nov 2023 09:31 am
Also Read
View All