क्रिकेट

ICC के नए नियमों के अनुसार पहला मुकाबला शुरू, दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत

आईसीसी के नए नियमों के अनुसार पहला मुकाबला शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 1:00 PM IST
Dean Elgar with hashim amla

नई दिल्ली। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार पहला मुकाबला शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पॉचेफस्ट्रम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपना दबदबा बनाए रखा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवा कर 298 रन बना लिए है। स्टम्प्स तक डीन एल्गर 128 रन और हाशिम अमला 68 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। बांग्लादेशी गेंदबाज पहले दिन एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दिन का एक मात्र विकेट रन आउट के रूप में मिला। शतक से तीन रन दूर एडिन मार्कराम रन आउट हो गए। 97 रन बनाने के लिए मार्कराम ने 162 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए।

सलामी बल्लेबाजों ने दी ठोस शुरुआत
मुकाबले में बांगलादेशी कप्तान मुशफिकर रहीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन उनके इस फैसले को गलत ठहराते हुए अफ्रीकी सलामी जोड़ी ने टीम को ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी हुई।

डीन एल्गर ने ठोका शतक
मैच में अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने शानदार शातकीय पारी खेली। वे 128 रन बना कर अब भी क्रीज पर बने हुए है। एल्गर ने अभी तक 285 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके तथा दो छक्के लगाए हैं।

एडिन मार्कराम ने शतक से चूके
वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम शतक से चूक गए। वे 97 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। मार्कराम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हाशिम अमला ने भी जोरदार पारी खेली। एल्गर के साथ मिलकर अमला ने दूसरे विकेट के लिए अभी तक 102 रन जोड़ लिए हैं। अमला ने अभी तक 103 गेंदें खेली हैं और सात चौके तथा एक सिक्स मारा। बांग्लादेशी कप्तान मुश्फिुकर रहीम ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी उन्हें सफलता नहीं दिला सका।

Published on: