
SA vs BAN 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ग्रोइन इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में जहां बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ी व्यस्त थे, वहीं मुशफिकुर रहीम को बेंच पर बैठे हुए देखा गया।
बांग्लादेश के फिजियो बेयजेदुल इस्लाम खान ने मुशफिकुर की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ' साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान मुशफिकुर को बाईं जांघ और कमर के जोड़ वाले हिस्से में अचानक तेज दर्द की शिकायत हुई। टेस्ट मैच के बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में श्रोणि की हड्डी के आसपास सूजन और जलन की पुष्टि हुई है।'
उन्होंने आगे कहा, स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए उन्हें तुरंत आराम और विशेष पुनर्वास की आवश्यकता है। इसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगें।
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट सेंचुरियन स्थित सुपरस्पोर्ट्स पार्क में 23 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मौजूदा WTC 2025-27 में साउथ अफ्रीका अभी टॉप पर है। यदि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश उलटफेर करने में सफल रहती है तो साउथ अफ्रीका को WTC पॉइंट टेबल में बड़ा झटका लगेगा।
खबर अपडेट हो रही है..