क्रिकेट

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के आखिरी टी20 में भी बारिश का साया, जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs SA 3rd T20i: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 14 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते हैं जोहान्‍सबर्ग के मौसम के साथ न्‍यू वांडरर्स की पिच का हाल।

2 min read

IND vs SA 3rd T20i: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 14 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीम आज भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया इस मैच को हर हाल में जीतने की उम्‍मीद के साथ उतरेगी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था तो दूसरे मैच में भी बारिश ने खलल डाली थी। इस मैच से पहले जानते हैं जोहान्‍सबर्ग के मौसम के साथ न्‍यू वांडरर्स की पिच का हाल।


मेजबान दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से जीतना चाहती है तो भारत की नजर आज के मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर होगी। बारिश ने मैच पहले मैच को धोकर फैंस का मजा किरकिरा कर दिया था। वहीं दूसरे मैच भी बारिश ने थोड़ी खलल डाली, लेकिन नतीजा साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा। अब देखने वाली बात ये होगी कि तीसरे मैच में मौसम कैसा रहने वाला है।

न्यू वांडरर्स की पिच का हाल

न्यू वांडरर्स की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। यहां बड़े स्‍कोर बनते हैं। हालांकि अभी घरेलू सीजन की शुरुआत के साथ पिच भी ताजा होगी। ऐसे में हाईस्‍कोरिंग मैच की उम्‍मीद की जा सकती है। यहां अभी तक 32 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। यहां पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने 15 तो रन चेज करने वाली टीम ने 17 मैच जीते हैं। ऐसे में यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना अच्‍छा फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मुझे भारतीय होने पर गर्व... मोहम्मद शमी ने 'सजदा' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जोहान्सबर्ग के मौसम का हाल

जोहान्सबर्ग के मौसम की बात करें तो यहां दिन की शुरुआत हवा के साथ होगी। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और बीच-बीच में धूप भी खिलेगी। एक्यूवेदर की मानें तो आज दिन में बारिश की 3 प्रतिशत और रात में 40 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

Published on:
14 Dec 2023 10:28 am
Also Read
View All