क्रिकेट

कप्तान फाफ डु प्लेसिस के शतक से मजबूत दक्षिण अफ्रीका, पाक पर पारी की हार का खतरा

केपटाउन के न्यूलैंड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के ऊपर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
2 min read
Jan 04, 2019
faf du plessis
कप्तान फाफ डु प्लेसिस के शतक से मजबूत दक्षिण अफ्रीका, पाक पर पारी की हार का खतरा

नई दिल्ली। केप टाउन में चल रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 205 रनों की मजबूत बढ़त दिला दी है। दूसरे दिन के खेल के अंत पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 55 और वर्नेन फिलेंडर 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका ने दिन का अंत 6 विकेट के नुक्सान पर 382 रनों के साथ किया। पाकिस्तान की पहली पारी मात्र 177 रनों पर सिमट गई थी।


फाफ डु प्लेसिस की शतकीय पारी-
फाफ ने कप्तानी पारी खेलते अपनी टीम को 205 रनों की मजबूत बढ़त दिला दी है। उन्होंने 226 गेंदों का सामना करके 13 चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली। उनको तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने विकेटकीपर शहजाद अहमद के हाथों कैच आउट कराया।

तीन अन्य बल्लेबाजों ने जेड अर्धशतक-
फाफ के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तीन अन्य बल्लेबाजों ने भी बढियां बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज ऐडेन मारक्रम ने 96 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद तेम्बा बवूमा ने 162 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर कप्तान फाफ का बखूबी साथ निभाया और टीम को 149-4 से 305-5 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अंत में क्विंटन ने 72 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर और खिलाड़ियों की म्हणत को जाया नहीं जाने दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की पहली पारी-
तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मैच के पहले दिन गुरुवार को पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 177 रनों पर ही ढेर कर दिया था। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सरफराज अहमद ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। सरफराज ने इसके लिए 81 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। उनके अलावा शान मसूद ने 44 रन बनाए। असद शफीक ने 20 रनों का योगदान दिया। आमिर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओलीवर के अलावा स्टेन ने तीन और कागिसो रबादा ने दो विकेट अपने नाम किए। फिलेंडर को एक सफलता मिली।

Published on:
04 Jan 2019 10:10 pm