क्रिकेट

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, 4 साल बाद इस खिलाड़ी की वनडे में वापसी, सीधी मिली कप्तानी

दिमुथ करुणारत्ने को बनाया टीम का कप्तान चार साल बाद वनडे टीम में हुई वापसी करुणारत्ने श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान हैं
less than 1 minute read
Apr 18, 2019
sri lanka Cricket Team
sri lanka Cricket Team

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका ने टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगा दी है। दिमुथ करुणारत्ने टीम के कप्तान हैं। चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज को वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया है।

एक दिन पहले ही करुणारत्ने बने थे वनडे टीम के कप्तान

आपको बता दें कि दिमुथ करुणारत्ने को एक दिन पहले ही वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। वो पिछले चार साल से एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। करुणारत्ने श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा उशाधा फर्नांडो, एंजेलो परेरा, कसुन रजिथा, वानिंदू हसरंगा को स्टैंडबाई लिस्ट में रखा गया है।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम

दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, कुशल जनिश परेरा, लहिरू थिरिमाने, अविश्का फर्नांडो, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, जैफरी वैन्डरसे, थिसारा परेरा, ईसूरू उड़ाना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंडा सिरिवर्दना

Updated on:
18 Apr 2019 03:00 pm
Published on:
18 Apr 2019 03:00 pm