क्रिकेट

श्रीलंका ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की

Sri Lanka के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाने वाली यह त्रिकोणीय सीरीज श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और भारत को 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी प्रदान करेगी, जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
2 min read
Apr 23, 2025
Sri Lanka

Sri Lanka have announced their squad for Women ODI Tri-Series: श्रीलंका ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर चामरी अथापथु करेंगी। यह सीरीज 27 अप्रैल से 11 मई तक कोलंबो में खेली जाएगी।

श्रीलंका ने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में वनडे सीरीज खेली थी। उस वक्त उन्हें न्यूजीलैंड में 2-0 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड में उस दौरे के बाद से श्रीलंका ने आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी टीम में आठ बदलाव किए हैं।

मध्यम गति की गेंदबाज मलकी मदारा को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में पदार्पण करते हुए श्रीलंका को दौरे पर एकमात्र जीत दिलाने में मदद की थी। उन्होंने 3/14 के आंकड़े के साथ दौरे पर एकमात्र जीत हासिल की थी।

विशमी गुनारत्ने, नीलाक्षी सिल्वा, हसिनी परेरा, पियूमी वत्सला, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा और हंसिमा करुणारत्ने जैसी खिलाड़ी भी टीम में वापस आ गई हैं। त्रिकोणीय सीरीज में प्रत्येक टीम चार-चार मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 11 मई को खेला जाएगा।

पूरी तरह से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाने वाली यह त्रिकोणीय सीरीज श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और भारत को 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी प्रदान करेगी, जिसकी मेजबानी भारत करेगा।

श्रीलंका टीम- चामरी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हसिनी परेरा, पियमी वत्सला, मनुदी नानायक्कारा, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मलकी मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।

महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- श्रीलंका बनाम भारत - 27 अप्रैल

दूसरा वनडे- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 29 अप्रैल

तीसरा वनडे- श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका - 2 मई

चौथा वनडे- श्रीलंका बनाम भारत - 4 मई

5वां वनडे- दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - 7 मई

छठा वनडे- श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका - 9 मई

फाइनल- फैसला होना है- 11 मई

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा