क्रिकेट

Sri Lanka Squad Announce: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की टीम, धनंजय को सौंपी कप्तानी

Sri Lanka Squad Announce: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सेलेक्‍टर्स ने साउथ अफ्रीका दौरे पर आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है।

less than 1 minute read
Team Shrilanka (ANI)

Sri Lanka Squad Announce: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सेलेक्‍टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है। वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत इस सीरीज का पहला टेस्ट 27 नवंबर को डरबन तो दूसरा टेस्ट 5 दिसंबर को गेकेबरहा में खेला जाएगा। इस टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है। वहीं, इस महत्‍वपूर्ण सीरीज को देखते हुए न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, पथुम निसांका और असिथा फर्नांडो को आराम दिया गया है।

कप्तान समेत 10 खिलाड़ी पहले ही पहुंचे साउथ अफ्रीका

सीरीज की तैयारी के लिए पिछले सप्ताह ही श्रीलंका के दस खिलाड़ी प्री-सीरीज कैंप में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो चुके है, जिसमें कप्तान धनंजय डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल और प्रभात जयसूर्या जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के लिए मैचों से पहले डरबन में प्रशिक्षण और अभ्यास की व्यवस्था की गई है। टीम के बाकी सदस्य 22 नवंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए श्रीलंका टीम

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसिथ एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, कासुन राजिथा।

Updated on:
05 Jul 2025 06:45 pm
Published on:
19 Nov 2024 01:03 pm
Also Read
View All
AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ ही घंटे टॉप पर रह सका पाकिस्‍तान, अब भारत बना नंबर-1

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अगली खबर