
Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को टीम में शामिल किया है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है।
श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को टीम में शामिल किया है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। निरोशन डिकवेला टीम में जगह में जगह नहीं बना सके हैं। उनकी जगह अंजला बंडारा को शामिल किया गया है।
ईशान मलिंगा को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। हालांकि वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में नियमित रूप से श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। ईशान ने 19 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31.15 की औसत से कुल 44 विकेट लिए हैं।
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका (फिटनेस पर निर्भर), पसिंदु सोरियाबंडारा, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुषा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, मिलान रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।
खबर अपडेट हो रही है..