क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Steve Smith ने विराट कोहली को सराहा, कहा- बेहतरीन बल्लेबाज

Highlights स्मिथ (Steve Smith ) से इंस्टाग्राम पर एक फैन ने पूछा था कि दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हैं।
2 min read
Steve Smith
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohali) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith ) के बीच बीते कुछ समय पहले काफी कड़वाहट देखने को मिली। मगर हाल ही में उनके फैन द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने विराट की खूब प्रशंसा की।

दोनों के बीच मैदान पर कई बार कहासुनी हो चुकी है। मौजूदा समय में दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में दोनों का ही नाम शामिल किया जाता है। 2019 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा घटित हुआ, जिसे मिसाल की तरह याद किया जाता है। दरअसल स्मिथ की हूटिंग हो रही थी, इस दौरान विराट ने फैन्स को ऐसा करने से मना किया और स्मिथ के लिए ताली बजाने को कहा। इस घटना के बाद दोनों के बीच तनाव काफी कम हो गया। इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब के सेशन में उनसे पूछा गया कि मौजूदा समय में बेस्ट वनडे बल्लेबाज कौन है।

तीनों फॉर्मैट में 50 से अधिक रन औसत बनाए

स्मिथ से इंस्टाग्राम पर एक फैन ने पूछा था कि दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन है? इस पर उनका जवाब था 'मौजूदा समय में विराट कोहली।' विराट ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 50 से अधिक रन औसत बनाए हैं। विराट 248 वनडे मैचों में 59.34 की औसत से 11867 रन बना चुके हैं। उनके खाते में अब तक 43 सेंचुरी हैं।

संजू सैमसन को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी

इस सेशन में एक फैन ने स्मिथ से एबी डिविलियर्स के लिए एक शब्द कहने के लिए कहा, तो उन्होंने एबीडी को 'फ्रीक' कहकर पुकारा। वहीं केएल राहुल को स्मिथ ने 'गन' कहा। इसके साथ संजू सैमसन को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हैं। सैमसन भी इसी टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को लेकर स्मिथ ने 'टैरेफिक खिलाड़ी बताया। आईपीएल में बटलर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वे मैन ऑफ द सीरीज चुने जाएंगे।

Updated on:
11 Sept 2020 10:14 am
Published on:
11 Sept 2020 10:10 am
Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट