
Imam-ul-Haq Injury: पाकिस्तान की टीम को लॉर्ड्स में रविवार को दूसरे टेस्ट में 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान सीरीज भी 2-0 से हार गया। इस टेस्ट विवाद के साथ कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं, जिन्होंने दुनिया भर के दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा। विवादित इसलिए, क्योंकि स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू ऑन एयर करने किया। फिर मैच बारिश से प्रभावित हुआ। इसके बाद पाकिस्तान को अघोषित रूप से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि इमाम-उल-हक ने पिंडली में चोट के चलते दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की।
दरअसल, बाद में पता चला कि इमाम-उल-हक की चोट बहुत ज्यादा सीरियस नहीं थी। यह देखते हुए कि पाकिस्तान पेस फ्रेंडली पिच पर शुरू से ही मैच में बैकफुट पर चल रहा था, वह हिम्मत जुटाकर बल्लेबाजी कर सकते थे, वह कुछ न कुछ योगदान जरूर दे सकते थे। क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल होने के बावजूद अपने देश के लिए खेलने उतरे हैं, लेकिन इमाम ने ऐसा नहीं किया।
इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इमाम-उल-हक की आलोचना की। इमाम ने जब चौथे दिन ब्रेक के दौरान थोड़ी नॉकिंग की, तो उनकी पिंडली पर टेप लगा हुआ था। वह लंगड़ा भी रहे थे। जब स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे ब्रॉड ने यह देखा, तो उनका सब्र जवाब दे गया। उन्होंने कहा कि यह सब दिखावे के लिए है। मीडिया और शायद उनके टीम के साथियों से उन्हें थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है। आप इनडोर भी ऐसा कर सकते थे, आपको शॉर्ट्स और टेप पहनकर इस तरह लंगड़ाते हुए आने की जरूरत नहीं है। मैं इससे खुश नहीं हूं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने इस पूरे मामले में थोड़ी देर से रिएक्शन दिया है। सोमवार को उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उन्हें पूरे मामले के बारे में शायद पता ही नहीं है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें इमाम नॉकिंग करते हुए दिख रहे थे। वॉर्नर ने कमेंट किया कि क्या वह इतना सब होने के बाद बैटिंग करने आए? उनके बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ? इमाम बैटिंग करने आए या नहीं। यह सब बताता है कि उन्होंने जो देखा उससे वह खुश नहीं थे। यह कहना सही होगा कि उन्हें भी यह पसंद नहीं आया।