क्रिकेट

गावस्कर का खुलासा, तेज गेंदबाज थॉमसन के सामने बल्लेबाजी करने में लगता था डर

अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर का कहना है कि विव रिचर्ड्स उस समय के महान बल्लेबाज थे।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2021, 4:22 PM IST
sunil_gawaskar.jpg

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज गावस्कर (sunil gavaskar) के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। स्पेशली वह टेस्ट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। गावस्कर (gavaskar) भारत की ओर से 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं और वो उस समय ऐसे पहले बल्लेबाज रहे हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रहे।

जेफ थॉमसन से लगता था डर
वैसे तो सुनील गावस्कर ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कई तेज गेंदबाजों का सामना किया और खूब रन बनाए। लेकिन हाल ही एक इंटरव्यू में सवालों का जवाब देते हुए उस दौर के बेहतरीन गेंदबाजों और बल्लेबाजों लेकर बातचीत की। गावस्कर ने बताया कि उस दौर के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन के सामने बैटिंग करने में मुझे बहुत डर लगता था। उनका कहना है कि थॉमसन उस समय के सबसे तेज गेंदबाज थे।

एंडी के पास थी किसी को भी आउट करने की क्षमता
गावस्कर का कहना है कि जेफ थॉमसन के अलावा एंडी रोबर्ट्स, मैक्लम मार्शल और रिचर्ड हेडली और इमरान खान उस दौर के अच्छे गेंदबाज रहे हैं। उस दौर में एंडी के पास किसी को भी आउट करने की क्षमता थी। वो ऐसे गेंदबाज थे जिनके खिलाफ आपको सबसे ज्यादा रहने की जरूरत होती थी।

विव रिचर्ड्स थे उस दौर के खतरनाक बल्लेबाज
गावस्कर से जब उस दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विव रिचर्ड्स का नाम लिया जो हमेशा विपक्षी टीम पर हावी रहते थे। उन्होंने कहा कि वो उस दौर के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। वो मैच छीन लेते थे इसलिए वो विपक्षी टीम के सबसे बेस्ट बल्लेबाज वहीं लगते थे।

Updated on:
10 Jun 2021, 4:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट