क्रिकेट

सुरेश रैना से लेकर अमित मिश्रा तक, इन फेमस क्रिकटरों को खानी पड़ी है जेल की हवा

क्रिकेट को भारत में त्यौहार सामान समझा जाता है और खिलाडियों को भगवान जैसे सचिन तेंदुलकर। लेकिन कभी कुछ खिलाडी ऐसा काम भी कर जाते हैं जिसकी वजह से उनको जेल कि हवा खानी पड़ती है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे फेमस क्रिकटरों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्हें जेल कि हवा कहानी पड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2022, 4:37 PM IST
Suresh Raina with MS Dhoni
Suresh Raina with MS Dhoni

क्रिकेट को लेकर भारत में इस कदर दीवानगी है कि हम क्या ही बताए, भारत के क्रिकेट खेलने वाले खिलाडियों को भगवान के सामान समझा जाता है, जैसे सचिन तेंदुलकर। खिलाडियों के बारें में जानने को लेकर प्रशंशक लालयित रहतें है। कई बार खिलाडी अपने प्रदर्शन तो कई बार अपनी लाइफ स्टाइल कि वजह से चर्चा में आते है। लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ फेमस क्रिकेटर ऐसे भी रहें है जिन्हे जेल कि हवा खानी पड़ी है। आइए आपको आपको कुछ ऐसे ही फेमस क्रिकटरों के बारें में जानकारी देते है

1) सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर सुरेश रैना किसी पहचान के मौहताज नहीं है। वह भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है। बता दें कि रैना को भी एक बार जेल कि हवा खानी पड़ी थी। गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बेल मिल गई।

यह भी पढ़ें- WWE रिंग में इतनी बार भिड़े हैं The Great Khali और Undertaker, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

2) अमित मिश्रा

भारतीय टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा काफी समय से टीम इंडिया से बहार चल रहें है। वह भी उन फेमस खिलाड़यों में शामिल है जिन्हे जेल कि हवा खानी पड़ी थी। बता दें कि एक फीमेल फ्रेंड ने उन पर केतली फेंक कर मारने का आरोप लगाया। इसी वजह से अमित को छेड़छाड़ के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

3) एस श्रीसंत

केरला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर और टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप विजेता खिलाडी एस श्रीसंत को भी जेल कि हवा खानी पड़ी थी। आप में से ज्यादातर लोगों को पता होगा कि उन्हें क्यों जेल कि हवा खानी पड़ी थी। गौरतलब है कि साल 2013 में श्रीसंत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर किसी भी तरह का क्रिकेट मैच न खलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अब वह इन आरोपों से मुक्त हो चुकें हैं।

Updated on:
8 Jul 2022, 4:37 PM IST
Published on: