क्रिकेट

india vs england : पुजारा, विहारी और रहाणे के लिए खतरा बन सकते हैं सूर्यकुमार यादव, जानिए कैसे?

अगर सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन मौका मिला तो वे पुजारा, रहाणे और हनुमा विहारी में से एक पत्ता काट सकते हैं।
2 min read
Jul 28, 2021
suryakumar_yadav.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 दोनों में धमाकेदार डेब्यू किया है। इसका ईनाम भी उन्हें तुरंत ही मिल गया है। एक तो वह वनडे में डेब्यू सीरीज में 'मैन ऑफ द सीरीज' चुने गए। दूसरा चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम के साथ जुड़ने का मौका दिया है। इस तरह से सूर्यकुमार यादव महीनेभर के अदंर ही टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

4 अगस्त से शुरू होगी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू होने जा रही है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम प्रसाशन ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है।

इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की टेस्ट में मौजूदगी में सीनियर खिलाड़ी चेतेवश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे को बड़ा खतरा हो सकता है। क्योंकि ये तीनों ही खिलाड़ी फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। अगर सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उनकी फॉर्म बरकरार रही तो निश्चित ही इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी एक का पत्ता साफ होना तय है।

चेतेश्वर पुजारा
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा का सबसे बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि पुजारा पिछले दो साल में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं वह विपक्षी टीम पर हावी होने की बजाय डिफेसिंव बल्लेबाजी कर रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो रही हैं। आखिरी बार उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ शतक लगाया था। ऐसे में नंबर-3 के लिए रिप्लेसमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है।

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में काफी उम्मीदें थी। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रहाणे ने आखिरी बार मेलबर्न टेस्ट में सेंंचुरी लगाई थी। रहाणे की कंसिस्टेंसी भी चिंता का विषय है। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका मिले तो वो रहाणे से बेहतर टेस्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं।

हनुमा विहारी
हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को एक बार फिर टेस्ट स्पेशलिस्ट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड दौर पर हर हाल में टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। नहीं तो सलेक्टर्स उनका विकल्प ढूढ़ते देर नहीं लगाएंगे। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास मौका होगा की वो विहारी का रिप्लेसमेंट बन सकें। गौरतलब है कि हनुमा विहारी पिछली पांच पारियों में कुछ खास जलावा नहीं दिखा पाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया टूर में 5 पारियों में 16, 8, 21, 4, और 23* रन ही बना पाए थे। हालांकि सिडनी टेस्ट में उन्होंने नाबाद रहते हुए मैच ड्रॉ कराया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफें हुई थी।

Published on:
28 Jul 2021 05:31 pm
Also Read
View All
IND vs ENG 2nd T20: अक्षर पटेल ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास, विकेटों का शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने

Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट ने अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल