क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या आज मिलेंगे खिलाड़ियों के हाथ? सलमान आगा के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on Handshake: भारत बनाम पाकिस्‍तान के साथ ही फैंस की नजर इस पर भी होगी कि क्‍या टी20 वर्ल्‍ड कप मैच में कप्‍तानों के साथ प्‍लेयर्स के हाथ मिलते हैं या नहीं। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने इसका घुमावदार जवाब देकर सस्‍पेंस बढ़ा दिया है।
2 min read
Feb 15, 2026
India vs Pakistan
भारत के कप्‍तान सूर्यकुकार यादव और पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलगान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav on Handshake: भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ग्रुप ए से सबसे पहले सुपर-8 का टिकट हासिल करेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया जहां जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी तो सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम भी जीत के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। इस मैच से पहले जहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने भारतीय प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने के बारे में बात की और उसके कुछ ही घंटों बाद सूर्या से भी इस बारे में सवाल किया गया। आइये जानते हैं मैच से पहले सूर्या ने क्‍या कहा है।

'हम मैच में सस्पेंस तोड़ेंगे'

भारत बनाम पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच में एक बार फिर सभी कि नजर इस पर रहेगी कि मैच से पहले सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव फिर बाद में प्‍लेयर्स के हाथ मिलते हैं या नहीं। यह सवाल पूछे जाने पर सूर्या ने जवाब कहा कि हम मैच में सस्पेंस तोड़ेंगे। गेम जरूरी है या हाथ मिलाना? मैच तक इंतजार करो।

टीम कॉम्बिनेशन पर कही ये बात

सूर्या से टीम कॉम्बिनेशन और बैट्समैन के फॉर्म के बारे में भी पूछा गया। कप्तान ने साफ किया कि स्थिति एशिया कप जैसी ही है और यह तय करना मुश्किल होगा कि किस बॉलर को चुना जाए और किसे बाहर रखा जाए। हालांकि हमारे पास कुछ कॉम्बिनेशन हैं, जो हमारे लिए काम कर रहे हैं। यह एशिया कप जैसा ही है, हमें कुछ मुश्किल फैसले लेने हैं।

प्लेइंग XI में वॉशिंगटन सुंदर?

सूर्या ने इस दौरान ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर के बारे में भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि वॉशी टीम में शामिल हो गए हैं और इसका मतलब है कि वह खेलने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि उनके स्पिनर अपने कॉम्बिनेशन के साथ अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास उनसे निपटने के लिए अपने प्लान हैं। हमारे पास भी ऐसा ही सेट-अप है। पिच अच्छी लग रही है।

Updated on:
15 Feb 2026 08:31 am
Published on:
15 Feb 2026 08:31 am