17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल की निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ बल्ले से मचाया धमाल, डेब्यू मैच में ही लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

Ind W vs Zim W: 20 साल की निकी प्रसाद ने भारत के लिए अपने अंतरराष्‍ट्रीय टी20 डेब्‍यू पर बल्‍ले से जमकर धमाल मचाया है। उन्‍होंने दीप्ति शर्मा के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर कई कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा लिए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 17, 2026

Ind W vs Zim W, Niki Prasad,

भारतीय महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद। (फोटो सोर्स: IANS)

India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले 4 विकेट से जीत दर्ज की है। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब अगला मुकाबला इसी मैदान पर 18 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में डेब्‍यूटेंट निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 82 रन की साझेदारी करते हुए तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइये आपको 20 साल की इस खिलाड़ी के उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारियां

रैंकखिलाड़ीरनविपक्षी टीममैदानसाल
1रुमेली धर66*इंग्लैंडडर्बी2006
2अमनजोत कौर41*दक्षिण अफ्रीकाकूगोम्पो सिटी2023
3निकी प्रसाद39*जिम्बाब्वेरायपुर2026
4स्मृति मंधाना39बांग्लादेशवडोदरा2013
5जेमिमा रोड्रिग्स37दक्षिण अफ्रीकापोटचेफस्ट्रूम2018

महिला टी20 इंटरनेशनल में चौथा विकेट 20 रन से पहले गिरने के बाद पांचवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीखिलाड़ीटीमविपक्षी टीममैदानसाल
1159 रनसोफी डिवाइन, मैडी ग्रीनन्यूजीलैंडइंग्लैंडकैंटरबरी2026
282 रननिकी प्रसाद, दीप्ति शर्माभारतजिम्बाब्वेरायपुर2026
372 रनडीएंड्रा डॉटिन, स्टेसी-एन किंगवेस्टइंडीजदक्षिण अफ्रीकाडरबन2016
467 रनएमी जोन्स, हीथर नाइटइंग्लैंडपाकिस्तानएजबेस्टन2024
564 रननैट साइवर-ब्रंट, डैनी वायट-हॉजइंग्लैंडऑस्ट्रेलियानॉर्थ सिडनी2017

महिला T20I में भारत के लिए 5वें या उससे निचले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीखिलाड़ीविपक्षी टीममैदानसाल
182 रननिकी प्रसाद, दीप्ति शर्माजिम्बाब्वेरायपुर2026
277 रनमिताली राज, अनुजा पाटिलश्रीलंकारांची2016
376 रनदीप्ति शर्मा, अमनजोत कौरदक्षिण अफ्रीकाकूगोम्पो सिटी2023
475 रनहरमनप्रीत कौर, ऋचा घोषयूएईदांबुला2024
570* रनदीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्सबारबाडोसएजबेस्टन2022

जिम्‍बाब्‍वे ने रखा 115 रन का लक्ष्‍य

रायपुर में टॉस हारक कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन बनाए। जिम्‍बाब्‍वे की ओर से ओपनर केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन और शार्ने मेयर्स ने 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी।

निकी और दीप्ति के अलावा सभी बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट में सिमटीं

115 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने 35 गेंदों पर 6 चौके की मदद से नाबाद 39 रन और दीप्ति शर्मा ने 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकी। जिम्बाब्वे की ओर से न्याशा ग्वानजुरा ने 3 विकेट, जबकि मिशेल मावुंगा, ओलिंडर चारे और बिलव्ड बिजा को 1-1 विकेट मिला।