17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने रवींद्र जडेजा और यशस्‍वी जायसवाल समेत इन 4 प्‍लेयर्स को किया पूरी तरह इग्नोर, 3 थे वेस्टइंडीज ODI सीरीज का हिस्सा

IND vs NZ: BCCI ने न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारत की वनडे और टेस्‍ट टीम घोषित कर दी है, जिसमें मोहम्‍मद शमी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। जबकि रवींद्र जडेजा और यशस्‍वी जायसवाल समेत तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्‍हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 17, 2026

Team India, IND vs NZ,

भारतीय क्रिकेट टीम (File Photo- ANI)

India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने न्‍यूजीलैंड के दौरे के लिए 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे टीम से रवींद्र जडेजा, यशस्‍वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को बाहर कर दिया गया है, जबकि ये तीनों ही वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय स्‍क्‍वॉड में शामिल थे। इसके साथ ही अब इनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भी संकट के बादल छा गए हैं। इनके अलावा मोहम्‍मद शमी को भी पूरी तरह से इग्‍नोर कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर खत्‍म हो गया है।

रवींद्र जडेजा को किया गया बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से रवींद्र जडेजा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि वह हाल ही में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्‍सा थे। उनके स्‍थान पर टीम में अक्षर पटेल, नमन धीर और नितीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को शामिल किया गया है। अक्षर को जडेजा का विकल्प माना जा रहा है। इस तरह चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि जडेजा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्‍लान का हिस्‍सा नहीं हैं। बता दें कि वह 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल का भी कटा पत्‍ता

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भी वनडे टीम से पत्‍ता काट दिया गया है। टीम में शामिल ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को बैकअप ओपनर का विकल्‍प माना जा रहा है। वनडे में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के साथ शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ का ओपनर टीम को अच्‍छा संतुलन दे सकता था। वह अपना आखिरी वनडे अफगानिस्‍तान के खिलाफ इसी साल जून में खेले थे। यशस्‍वी वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी भारतीय वनडे स्‍क्‍वॉड में शामिल थे, लेकिन मौका नहीं मिल सका था। अब उन्हें सिर्फ टेस्ट तक ही सीमित रखा गया है।

ध्रुव जुरेल भी हुए बाहर

बता दें कि ध्रुव जुरेल को कई बार भारतीय वनडे टीम बतौर बैकअप विकेटकीपर बल्‍लेबाज चुना गया, लेकिन अभी तक उन्‍हें डेब्‍यू का मौका नहीं मिल सका है। जुरेल को हाल ही वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खत्‍म हुई वनडे टीम में भी जगह दी गई थी, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल सका था। अब उन्‍हें भी न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की भारतीय स्‍क्‍वॉड से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।

खत्‍म हुआ मोहम्मद शमी अंतरराष्‍ट्रीय करियर!

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। शमी सटीक लाइन लेंथ के साथ नई और पुरानी गेंद से न्यूजीलैंड में भारत के लिए बेहद कारगर साबित हो सकते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना है। जबकि वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चयनकर्ता अब उनसे आगे बढ़ चुके हैं और उनका अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर खत्‍म हो चुका है।

भारत की वनडे टीम (पहले तीन वनडे के लिए): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव।

भारत की वनडे टीम (चौथे और पांचवें वनडे के लिए): रोहित शर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यश ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।