
Suryakumar Yadav Matches in SMAT 2026: टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि, इस बार टीम इंडिया की नहीं, बल्कि वह मुंबई की टीम की कमान संभालेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व तो करेंगे ही, साथ ही टीम की कमान भी संभालेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही अचानक सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि, इसके बावजूद सूर्य ने हार नहीं मानी और वह अपनी प्रैक्टिस जारी रखे हुए हैं। अब सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उन्हें पहला मुकाबला 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी में गोवा, गुजरात, उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के साथ है। मुंबई को सात मुकाबले खेलने हैं। ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग में भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी होगा। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी और टॉप की टीमें सीधे खिताबी मुकाबले में 6 दिसंबर को मैदान पर उतरेंगी।
पिछली बार ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार खिताब जीता था। पिछले साल मुंबई की टीम ग्रुप ए में थी और उसने सात में से छह मुकाबले जीते थे और एक में उसे हार झेलनी पड़ी थी। इसके बावजूद वह टॉप पर रही थी और सुपर लीग के लिए क्वालीफाई किया था।
सुपर लीग में मुंबई, हरियाणा और हैदराबाद की टीमों ने तीन में से 2-2 मैच जीते। लेकिन हरियाणा का नेट रन रेट बेहतर था, जिसकी वजह से उसे उसे फाइनल में जगह मिल गई। दूसरी ओर, ग्रुप बी से झारखंड ने तीन में से दो मैच जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
| तारीख | मुकाबला | ग्रुप |
|---|---|---|
| 14 नवंबर 2026 | मुंबई vs हैदराबाद | एलीट ग्रुप डी |
| 16 नवंबर 2026 | मुंबई vs गुजरात | एलीट ग्रुप डी |
| 18 नवंबर 2026 | मुंबई vs गोवा | एलीट ग्रुप डी |
| 20 नवंबर 2026 | मुंबई vs विदर्भ | एलीट ग्रुप डी |
| 22 नवंबर 2026 | मुंबई vs छत्तीसगढ़ | एलीट ग्रुप डी |
| 24 नवंबर 2026 | मुंबई vs ओडिशा | एलीट ग्रुप डी |
| 26 नवंबर 2026 | मुंबई vs उत्तराखंड | एलीट ग्रुप डी |
मुंबई के सभी लीग मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे।