क्रिकेट

SMAT Winners: फाइनल में टूट चूका है इन 6 टीमों का सपना, जानें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किसका रहा है दबदबा

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। टूर्नामेंट में तमिलनाडु सबसे सफल टीम है, जबकि तिलक वर्मा के नाम सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 11:10 AM IST
Ishan Kishan
ईशान किशन (फोटो- BCCI Domestic)

Syed Mushtaq Ali Trophy Winners: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के एलीट ग्रुप की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, जिसमें 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए 8 ग्रुप्स बनाई गई हैं और हर ग्रुप में आठ टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग स्टेज में चार-चार टीमों को जगह मिलेगी और वहां भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे। हर ग्रुप की विजेता टीम फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।

SMAT में किस टीम का दबदबा

इस घरेलू टी20 लीग की सबसे सफल टीम तमिलनाडु है, जिसने तीन बार खिताब जीता है, जबकि बड़ौदा, कर्नाटक, गुजरात और मुंबई दो-दो बार चैंपियन रही हैं। बड़ौदा और पंजाब ऐसी टीमें हैं, जो पांच बार फाइनल खेल चुकी हैं, जबकि तमिलनाडु ने चार बार खिताबी मुकाबला खेला है और सिर्फ एक बार उसे हार मिली है। गुजरात और मुंबई की टीम कभी भी फाइनल नहीं हारी हैं।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में ऐसी भी टीमें हैं, जो फाइनल में पहुंचने के बावजूद कभी जीत नहीं पाई हैं। मध्य प्रदेश ने दो बार खिताबी मुकाबला खेला है और दोनों बार उसे हार मिली है, जबकि हैदराबाद, सेंट्रल जोन, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा भी एक-एक बार फाइनल खेलने के बावजूद खिताब नहीं जीत पाए हैं। पश्चिम बंगाल, ईस्ट जोन, दिल्ली और झारखंड की टीमें एक-एक बार फाइनल खेली हैं और जीतने में सफल रही हैं।

टूर्नामेंट के रोचक आंकड़े

इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर तिलक वर्मा के नाम है, जिन्होंने 2024 के संस्करण में मेघालय के खिलाफ 151 रन की पारी खेली थी, जबकि सबसे छोटा स्कोर त्रिपुरा के नाम दर्ज है, जिसने 2009 के संस्करण में झारखंड के खिलाफ सिर्फ 30 रन बनाए थे। टीम का हाई स्कोर बड़ौदा के नाम दर्ज है, जिसने साल 2025 में सिक्किम के खिलाफ 249 रन बनाए थे। कर्नाटक लगातार 15 मैच जीतकर रिकॉर्ड बना चुकी है, तो वहीं लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के नाम है, जिसके साथ 22 बार ऐसा हुआ है।

साल 2025 में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता था। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची थीं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की चैंपियंस टीमें

टीमविजेताउपविजेताआखिरी फाइनल
तमिलनाडु312021-22
बड़ौदा232023-24
कर्नाटक212021-22
गुजरात202014-15
मुंबई202024-25
पंजाब142023-24
महाराष्ट्र112018-19
उत्तर प्रदेश112015-16
बंगाल102010-11
ईस्ट जोन102016-17
दिल्ली102017-18
झारखंड102025-26
मध्य प्रदेश022024-25
हैदराबाद012009-10
सेंट्रल जोन012016-17
राजस्थान012017-18
हिमाचल प्रदेश012022-23
हरियाणा012025-26
Updated on:
10 Nov 2026, 11:10 AM IST
Published on: