क्रिकेट

टी-10 : शाकिब की कप्तानी में बांग्ला टाइगर्स पहली बार खिताब जीतने की तैयारी में

बांग्ला टाइगर्स की टीम 23 नवंबर से शुरू होने जा रहे अबु धाबी टी-10 लीग में पहले खिताब की तलाश में उतरेगी। टीम की कमान बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के हाथों में हैं। टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें चुनौती पेश करने उतरेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 7:35 PM IST
टी-10 : शाकिब की कप्तानी में बांग्ला टाइगर्स पहली बार खिताब जीतने की तैयारी में
टी-10 : शाकिब की कप्तानी में बांग्ला टाइगर्स पहली बार खिताब जीतने की तैयारी में

नई दिल्ली. 23 नवंबर से शुरू होने जा रही आइसीसी से स्वीकृत एकमात्र अबु धाबी में टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स की निगाहें पहली बार खिताब जीतने पर है। टीम ने बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है।

उनकी कप्तानी में पाकिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के अलावा वेस्टइंडीज के एविन लुईस, न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।
यह टूर्नामेंट 4 दिसंबर को समाप्त होगा, जिसमें सभी मैच अमीरात के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। बांग्ला टाइगर्स की किट का हाल ही में अनावरण हुआ है, जिसे परीमैच न्यूज ने स्पांसर किया है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी।

लीग में इस सीजऩ के अंतर्गत दो नई टीमें, मॉरिसविले सैम्प आर्मी और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स शामिल होंगी, जो बांग्ला टाइगर्स, दिल्ली बुल्स, टीम अबु धाबी, नॉर्दर्न वॉरियर्स, डेक्कन ग्लैडिएटर्स और चेन्नई ब्रेव्स के साथ लीग का हिस्सा होंगी। इस सीजन डेक्कन ग्लैडिएटर्स अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे, जिन्होंने 2021 के फाइनल में दिल्ली बुल्स पर जीत हासिल कर, टाइटल अपने नाम किया था।

Published on: