क्रिकेट

4 ओवर में 96 रन: मोहम्मद शहजाद ने खेली रिकॉर्ड पारी, 16 गेंदों में ठोके नाबाद 74 रन

मोहम्मद शहजाद और ब्रेंडन मैकुलम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टारगेट का पीछा मात्र 24 गेंदों में ही कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 12:49 PM IST
mohammad shahzad
4 ओवर में 96 रन: मोहम्मद शहजाद ने खेली रिकॉर्ड पारी, 16 गेंदों में ठोके नाबाद 74 रन

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने दुबई में चल रही T10 लीग में बुधवार को 16 गेंदों में नाबाद 74 रनों की तूफानी पारी खेल राजपूत्स को सिंधीस के खिलाफ 10 विकेटों की जीत दिलाई। T10 लीग के पहले मैच में सिंधीस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 94 रन बनाए। इन रनों को राजपूत्स की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 4 ओवरों में सफलतापूर्वक चेस कर लिया। राजपूत्स ने मैच को ख़त्म करने में मात्र 17 मिनट का समय लिया।


शहजाद ने बनाए ये रिकॉर्ड-
शहजाद द्वारा 16 गेंदों में बनाए गए 74 रन T10 क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की पारी है। उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 12 गेंदों में पूरा किया जोकि T10 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस पारी में 8 छक्के लगाए, यह T10 में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस पारी के दौरान एक भी डॉट गेंद नहीं खेली। इस रिकॉर्ड पारी की मदद से राजपूत्स ने 95 रन का टारगेट मात्र 4 ओवरों में चेस कर लिया।


मैच का पूरा हाल-
इससे पहले सिंधीस ने बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शेन वाटसन की मदद से 6 विकेट के नुक्सान पर 10 ओवरों में 94 रन बनाए थे। वाटसन ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली थी। राजपूत्स के लिए मुनाफ पटेल ने 2 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट झटके और कार्लोस ब्रैथवेट के नाम 2 विकेट रहे थे। सिंधीस की तरफ से शहजाद के अलावा कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 21 रनों की पारी खेली थी।

Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया