सुपर 8 के पहले ग्रुप में ए1, बी2, सी1 और डी2 टीम रहेंगी। ए1 भारत है, वहीं बी2 अभी तय नहीं हुआ है। अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड से हार जाता है तो वह बी2 टीम बनेगा। ऐसे में वह भारत के ग्रुप में प्रवेश करेगा।
Indian Cricket Team, Super 8 matches, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप स्टेज अपने अंतिम दौर पर है। हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और इनमें से चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। भारत ने अपने पहले तीन मुक़ाबले जीतकर आसानी से सुपर 8 में जगह बना ली है। तो आइए जानते हैं कि भारत किस ग्रुप का हिस्सा होगा और उसका मुक़ाबला किन टीमों से होगा।
ग्रुप ए से भारत सुपर 8 में जगह बना चुका है। पाकिस्तान और यूएसए दूसरे स्थान की रेस में हैं। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर चुका है। दूसरे स्थान के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच होड़ लगी है। ग्रुप सी की दो टीमें क्लीयर हो गई हैं। सी ग्रुप से पहले नंबर पर अफगानिस्तान और दूसरे नंबर पर मेजबान वेस्टइंडीज ने क्वालीफाई किया है। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है और दूसरे नंबर पर बांग्लादेश का क्वालीफाई करना लगभग तय है।
सुपर 8 का ग्रुप 1
ए1 - भारत
बी2 - ऑस्ट्रेलिया/स्कॉटलैंड/ इंग्लैंड
सी1 - अफगानिस्तान
डी2 - बांग्लादेश
सुपर 8 के पहले ग्रुप में ए1, बी2, सी1 और डी2 टीम रहेंगी। ए1 भारत है, वहीं बी2 अभी तय नहीं हुआ है। अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड से हार जाता है तो वह बी2 टीम बनेगा। ऐसे में वह भारत के ग्रुप में प्रवेश करेगा। लेकिन अगर स्कॉटलैंड हार जाता है और इंग्लैंड नामीबिया से जीत जाता है। तो इंग्लैंड बी2 बन जाएगा और ऑस्ट्रेलिया बी1 होगा। ऐसे में भारत के ग्रुप में इंग्लैंड की एंट्री हो जाएगी।
सुपर 8 में भारत के मुक़ाबले -
20 जून - भारत vs अफगानिस्तान, रात 8 बजे
22 जून - भारत vs बांग्लादेश, रात 8 बजे
24 जून - भारत vs ऑस्ट्रेलिया/स्कॉटलैंड/ इंग्लैंड, रात 8 बजे
सी1 तय हो चुका है। ग्रुप सी से अफगानिस्तान ने पहले नंबर पर क्वालीफाई किया है। ऐसे में वह भारत के ग्रुप में हैं। वहीं अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो डी2 बांग्लादेश के रहने के चांस हैं। ऐसे में भारत के ग्रुप में आने वाली चौथी टीम बांग्लादेश होगी।