ICC Men's T20 World Cup 2024 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। देखिए कौन सी टीम किस पोजिशन पर है।
Team India in Super 8 Points Table: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप 1 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है तो ग्रुप 2 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के साथ साउथ अफ्रीका, यूएएस और वेस्टइंडीज है। इन दोनों ग्रुप से निकलने वाली चारों टीमों के बीच 26 और 27 जून को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 29 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
अफगानिस्तान से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गए हैं। उनका अगला मुकाबला भारत के साथ है और अगर वे हार गए तो अंतिम 4 में खेले बिना बाहर हो जाएंगे। दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर अंतिम 4 की जगह पक्की कर ली तो साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर टॉप पोजिशन पर रहते हुए अंतिम 4 का टिकट हासिल कर लिया।
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | नेट रनरेट |
| भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.425 |
| ऑस्ट्रेलिया | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.223 |
| अफगानिस्तान | 2 | 2 | 1 | 0 | 2 | -0.650 |
| बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -2.489 |
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | नेट रनरेट |
| साउथ अफ्रीका (Q) | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +0.780 |
| इंग्लैंड (Q) | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +1.992 |
| वेस्टइंडीज (E) | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.686 |
| अमेरिका (E) | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -3.906 |