क्रिकेट

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ क्यों मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान? तीन दिन बाद शहबाज़ शरीफ को सूझा जवाब

IND vs PAK At T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के नहीं खेलने के फैसले पर अब पाकिस्तानी पीएम का बयान सामने आ गया है। क्या कहा शहबाज़ शरीफ ने? आइए जानते हैं।

2 min read
Feb 05, 2026
पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से माना कर दिया है। (Photo - BCCI)

आईसीसी (ICC) मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का इंतज़ार सभी क्रिकेट फैंस को था, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला करते हुए खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी ज़िद से पीछे नहीं हट रहा है। पाकिस्तान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। इसी बीच अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने एक बड़ा बयान दिया है।

भारत के खिलाफ क्यों नहीं खेलेगा पाकिस्तान? शरीफ ने बताई वजह

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, "यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है और यह बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान के समर्थन को दिखाता है। हमने टी20 वर्ल्ड कप पर बहुत साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।" हैरान करने वाली बात यह है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर जवाब देने में पाकिस्तान के पीएम को तीन दिन लग गए।

बांग्लादेश के साथ है पाकिस्तान

शरीफ ने आगे कहा, "पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ है। भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का हमारा फैसला बिल्कुल सही है।" गौरतलब है कि बांग्लादेशी सरकार ने अपनी टीम के भारत में खेलने से आपत्ति जताई थी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, जिसे नहीं माना गया। इसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड (Scotland) को टी20 वर्ल्ड कप में जगह दी।

Also Read
View All

अगली खबर