
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: BCCI)
Latest T20 Team Ranking: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने 10 ओवर में ही 125 रन के लक्ष्य को हासिल कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बन गई और उसने भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया, जबकि श्रीलंका की टीम नौवें स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड का रेटिंग पॉइंट 269 है, जबकि भारतीय टीम का भी रेटिंग पॉइंट 269 है। हालांकि, भारत ने 64 मैचों में इतने रेटिंग पॉइंट हासिल किए हैं, जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ 41 मैच खेलकर यह कारनामा किया है और इसी वजह से उसने भारतीय टीम को रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है।
टीम इंडिया के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतकर फिर से वापसी करने का मौका है। हालांकि उससे पहले भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी, जहां फाइनल तक पहुंचती है तो वो 3 मैच खेल सकती है।
मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस पूरी सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। पथुम निसांका 36 और कामिंदु मेंडिस 35 के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका। टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे और श्रीलंका की पूरी टीम 18.5 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। सोनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और बिल जैक ने दो-दो विकेट लिए, तो लियाम डॉसन और जिमी ओवरटन को एक-एक सफलता मिली।
125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। अनेयूरिन डोनाल्ड ने 6 गेंद में 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी। हालांकि, जब इंग्लैंड जीत की दहलीज पर खड़ी थी, तब हैरी ब्रुक रन आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर ने टॉम बैंटन के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। बटलर ने 32 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली।
Updated on:
20 Sept 2026 07:37 am
Published on:
20 Sept 2026 07:33 am
