
India Bangladesh Semi Final : भारत-बांग्लादेश की टक्कर पर टिकी निगाहें (फोटो सोर्स: ANI)
India Women vs Bangladesh Women: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाला यह मुकाबला फाइनल की टिकट के लिए दोनों टीमों के अभियान का निर्णायक पड़ाव है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम चार में जगह बनाई थी, जबकि बांग्लादेश को चीन के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुलने के बाद रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें रविवार को एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी चुनकर बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की रणनीति अपनाई है।
भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत रविवार, 20 सितंबर को आइची प्रीफेक्चुरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में होगी। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। भारत में मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर और लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध रहेगी।
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी बात जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मिला मैच अभ्यास है। श्री चरानी ने चार विकेट लेकर गेंद से प्रभाव छोड़ा, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने केवल पांच ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। शफाली वर्मा ने तेज शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन से टीम के अभियान में गति जरूर आई है।
दूसरी ओर, बांग्लादेश बिना मैदान पर उतरे अंतिम चार में पहुंचा। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल गीले आउटफील्ड के कारण रद्द हुआ और टूर्नामेंट के नियमों के तहत बेहतर ICC रैंकिंग तथा सीडिंग ने उसे आगे बढ़ाया। यानी बांग्लादेश के पास सेमीफाइनल से पहले इस मैदान पर प्रतिस्पर्धी मैच का अनुभव नहीं होगा।
दोनों टीमों के बीच अब तक 25 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और बांग्लादेश ने तीन मैच जीते हैं। हालिया मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा। 10 सितंबर को दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया था। उस मैच में शफाली वर्मा ने 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी।
बांग्लादेश महिला (प्लेइंग XI): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेट कीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
Updated on:
20 Sept 2026 10:21 am
Published on:
20 Sept 2026 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
