क्रिकेट

सुपर 8 के 3 मैचों ने ही हिला कर रख दिया सेमीफाइनल का समीकरण, रेस में सबसे आगे ये 2 टीमें

ICC Men's T20 World Cup 2026: सुपर 8 राउंड में भारत और श्रीलंका की टीमें अपने अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर खिसक गई हैं। दोनों मेजबान टीमें हैं और दोनों को दूसरे राउंड के पहले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Feb 23, 2026
सेमीफाइनल का समीकरण (IANS)

T20 World Cup 2026 Semi-final Scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में ऐसा कुछ हुआ है, जिससे सेमीफाइनल का सीनारियो पूरी तरह हिल चुका है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से हार गई, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। दूसरी ओर मेजबान श्रीलंका को भी इंग्लैंड ने रौंद डाला। इन तीनों मुकाबलों में जो कुछ भी हुआ, वह किसी भी फैन की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

स्पिनरों के जाल में फंस गई श्रीलंका

दूसरी ओर श्रीलंका अपने घर में खेलते हुए स्पिनरों के जाल में फंस गई और इंग्लैंड के पार्ट-टाइम स्पिनर विल जैक्स के चक्रव्यूह में ऐसी फंसी कि 100 रन भी नहीं बना पाई। वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला, जो सुपर 8 का पहला मैच था, बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में चलिए अब समझते हैं कि तीन मुकाबलों के बाद कौन-सी टीमें सेमीफाइनल की रेस में आगे हैं और कौन-सी टीमें पिछड़ती नजर आ रही हैं।

ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका एक मैच जीतकर टॉप पर

ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका एक मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है और उसका नेट रन रेट प्लस 3.800 है। दूसरी ओर भारतीय टीम इस ग्रुप में सबसे नीचे खिसक चुकी है। ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने भी बड़ी जीत हासिल की है और वह पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि श्रीलंका की टीम आखिरी स्थान पर है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, इसलिए इन दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है और दोनों का नेट रन रेट शून्य है, क्योंकि मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।

सुपर 8 – ग्रुप 1

टीममैच खेलेजीत हार बेनतीजा अंक नेट रनरेट (NRR)
दक्षिण अफ्रीका 11002+3.800
जिम्बाब्वे 000000.000
वेस्टइंडीज 000000.000
भारत 10100-3.800

सुपर 8 – ग्रुप 2

टीममैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड 11002+2.550
पाकिस्तान 100110.000
न्यूजीलैंड 100110.000
श्रीलंका 10100-2.550

ऐसे में अब तक खेले गए इन तीन मुकाबलों के नतीजों को देखें तो इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं, जबकि श्रीलंका और भारत की टीमें सबसे पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर