ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में भाग लेने वाली सभी टीमों का फैसला हो गया है। जिम्बाब्वे सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम रहीं। जिम्बाब्वे से पहले श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने भी क्वालिफाइंग राउंड जीतकर सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया था। नीदलैंड और जिम्बाब्वे को भारत के ग्रुप में एंट्री मिली है।
t20 world cup 2022 super 12 Teams: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफाइंग मुक़ाबले खत्म हो चुके हैं। श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। वहीं दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज क्वालिफाइंग मुक़ाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सुपर-12 के मुक़ाबले आज यानि 22 अक्टूबर से खेले अजयेंगे। तो आइए जानते हैं टीमों के पूल और उनके स्क्वाड के बारे में -
क्वालिफाइंग मुकाबलों में 8 टीमों के बीच ग्रुप मैच हुए थे। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमों ने सुपर-12 में जगह बना लिए हैं। इनमें श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स शामिल हैं। भारत के ग्रुप में नीदरलैंड्स के अलावा जिम्बाब्वे को जगह मिली है। जिम्बाब्वे ने आखिरी ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। उसके ग्रुप से सुपर-12 में पहुंचने वाली दूसरी टीम आयरलैंड है। आयरलैंड सुपर-12 के ग्रुप-1 में रहेगा। जहां उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका हैं। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स हैं।
टी20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले (भारतीय समयानुसार):
- 23 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1. 30 बजे, मेलबर्न
- 27 अक्टूबर बनाम नीदरलैंड, दोपहर 12. 30 बजे, सिडनी
- 30 अक्टूबर बनाम साउथ अफ्रीका, शाम 4.30 बजे, पर्थ
- 2 नवंबर बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1.30 बजे, एडिलेड
- 6 नवंबर बनाम जिम्बाब्वे, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न
ग्रुप 1
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, रशीद खान, सलीम सफी रशीद खान और उस्मान गनी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह, गुलबदीन नायब।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जैम्पा।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड और एलेक्स हेल्स। स्टैंडबाय खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लैचलन फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलन।
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और ग्राहम ह्यूम।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डिसिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरु कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन। स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो।
ग्रुप 2
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), नूरुल हसन, अफिफ हुसैन, एबादोट हुसैन, हसन महमूद, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, नजमुल हुसैन शान्तो, शोरिफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, मुसद्देक हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और यासिर अली चौधरी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: महेदी हसन और ऋषद हुसैन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद। स्टैंडबाय खिलाड़ी: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जैनसेन। स्टैंडबाय खिलाड़ी: ब्योर्न फोर्टिन, एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलियम्स।
जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चटारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा और सीन विलियम्स। स्टैंडबाय खिलाड़ी: तनाका चिवंगा, इनोसेंट काया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल और विक्रम सिंह।