क्रिकेट

कलाई में फ्रैक्चर के चलते बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर

तमीम मैच के दूसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और यह गेंद सीधे उनकी बाएं कलाई पर जाकर लगी। इसके बाद वह मैच से रिटायर्ड हर्ट हो गए। रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया जहां स्कैन में उनकी कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 1:42 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल कलाई में फ्रैक्चर के कारण एशिया कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तमीम को यहां शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के पहले मैच में बाएं कलाई में चोट लग गई।

कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई -
तमीम मैच के दूसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और यह गेंद सीधे उनकी बाएं कलाई पर जाकर लगी। इसके बाद वह मैच से रिटायर्ड हर्ट हो गए। रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया जहां स्कैन में उनकी कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। क्रिकइंफो ने बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनाजुल अबेदिन के हवाले कहा, " उनकी चोट गंभीर थी, इसलिए हम उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। वास्तव में उन्हें उन्हें बहुत चोट लगी थी।" तमीम अब छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।

टूटे हाथ से बल्लेबाजी करने आए तमीम -
इस मैच में तमीम हाथ टूट जाने के बाद भी बल्लेबाजी करने आए। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक गेंद खेली। इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया। यह घर से बाहर वनडे मैचों में बांग्लादेश की रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका को एशिया कप में सबसे बड़ी हार मिली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने सभी विकेट गंवाकर 261 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 35.2 ओवरों में 124 रनों पर ढेर कर दिया और इस महाद्वीपीय आयोजन का विजयी आगाज किया। रनों के आधार पर बांग्लादेश को इससे पहले सबसे बड़ी जीत 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली थी। उसने बुलावायो में मेजबान टीम को 121 रनों से हराया था।

श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी हार -
दूसरी ओर, श्रीलंका को एशिया कप में अब तक की सबसे बड़ी हार से रूबरू होना पड़ा। एशिया की तीन बड़ी टीमों-भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका का एशिया कप में रिकार्ड देखें तो इस आयोजन में यह बड़ी टीमों में से एक की सबसे बड़ी हार है। श्रीलंकाई टीम इस मैच में 124 रनों पर ढेर हो गई। यह बांग्लादेश के खिलाफ उसका अब तक का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने ढाका में 2009 में श्रीलंका को 147 रनों पर आउट कर दिया था।

Updated on:
16 Sep 2018, 1:42 PM IST
Published on: