क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद बना खास संयोग, क्या टीम इंडिया बनेगी चैंपियन?

T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में 12 साल के बाद कोई टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले दो टीमों ने ऐसा किया है और दोनों चैंपियन बनी हैं।

2 min read
Mar 06, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-IANS)

India vs New Zealand Final: भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मात दी है। भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया T20 वर्ल्डकप 2024 का फाइनल खेली थी।

फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। भारत से पहले T20 वर्ल्डकप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। और दोनों टीमें जब जब दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची, खिताब के साथ ही लौटीं।

ये भी पढ़ें

3 बार भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ चुका है न्यूजीलैंड, जानें कब-कब लगा झटका

पाकिस्तान ने किया था सबसे पहले कारनामा

पाकिस्तान ने T20 वर्ल्डकप 2007 और T20 वर्ल्डकप 2009 का फाइनल खेला था। 2007 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद श्रीलंका 2012 और 2014 का फाइनल खेली है। 2012 के फाइनल में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। T20 वर्ल्डकप 2026 इस फॉर्मेट का 10वां संस्करण है। भारतीय टीम कुल चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

इन दोनों मौकों पर टीमें जब जब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची तो चैंपियन बनीं। ऐसे में भारतीय टीम के साथ भी ऐसा संयोग बन रहा है। 2024 में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी और अब 2026 में उनके पास इतिहास को दोहराने और इतिहास को बदलने का मौका है। क्योंकि आज तक कोई भी मेजबान टीम टी20 वर्ल्डकप का खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। आज तक कोई भी टीम 3 बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

इससे पहले 3 फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया

2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले एडिशन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। अब 8 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा T20 वर्ल्डकप जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है।

टी20 वर्ल्डकप की चैंपियंस टीमें

  • भारत (2007 और 2024)
  • इंग्लैंड (2010 और 2022)
  • वेस्टइंडीज (2012 और 2016)
  • पाकिस्तान (2009)
  • श्रीलंका (2014)
  • ऑस्ट्रेलिया (2021)

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को दी शिकस्त

Published on:
06 Mar 2026 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर