क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो का चौथा टी20 खेलने मियामी पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने की मस्ती

IND vs WI 4th T20 : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम 12 अगस्त शनिवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सीरीज का चौथा मैच खेलेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया दो पहले यानी आज मियामी पहुंच गई है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 min read
team-india-reached-miami-before-4th-t20-match-against-west-indies-hardik-pandya-suryakumar-yadav.jpg
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो का चौथा टी20 खेलने मियामी पहुंची टीम इंडिया।

IND vs WI 4th T20 : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त शनिवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेलेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया दो पहले यानी आज मियामी पहुंच गई है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें सभी खिलाड़ी दिलचस्प अंदाज में एयरपोर्ट पर दिख रहे हैं। टीम इंडिया के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।


दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी फ्लाइट में नजर आ रहे हैं और इसके बाद वे एयरपोर्ट पर उतरते हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शुभमन गिल और युजवेंद्र चहल दिलचस्प अंदाज में नजर आए। गिल कुछ खाते नजर आए तो आवेश खान, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह भी दिखे।

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

बता दें कि भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-2 से पीछे है। भारत के लिए शनिवार को खेला जाने वाला मुकाबला भी करो या मरो वाला होगा। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत जाती है तो सीरीज में दो-दो से बराबरी कर लेगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वेस्टइंडीज अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 में ये तूफानी बल्लेबाज बनेगा टीम इंडिया का एक्‍स फैक्‍टर


तिलक वर्मा टॉप पर

गौरतलब है कि भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा इस टी20 सीरीज में फुल फॉर्म में हैं और उन्होंने ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 139 रन बनाए हैं तो निकोलस पूरन 3 मैचों में 128 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव तीन मैचों में 105 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : World Cup के टिकटों का रजिस्‍ट्रेशन 15 से, जानें कब खरीदें भारत-पाक मैच के टिकट

Published on:
10 Aug 2023 12:36 pm
Also Read
View All
Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 272 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत