क्रिकेट

World Cup 2019: टीम इंडिया की घोषणा आज, मुंबई में मीटिंगों का दौर हुआ शुरु

30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होगा वर्ल्ड कप का आगाज दोपहर 3 बजे के करीब होगा टीम इंडिया का ऐलान चौथे नंबर की बल्लेबाजी और चौथा गेंदबाज है चयनकर्ताओं का सिरदर्द
2 min read
Indian Team

मुंबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अब 45 दिन का समय बचा है और आज विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। मुंबई में इसके लिए मीटिंगों का दौर शुरु हो गया है। खबर है कि विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री से मुलाकात की है और बीसीसीआई हेडक्वार्टर पर मीटिंग शुरु हो गई है। कुछ दिन पहले बीसीसीआई की तरफ से आए आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई थी कि 15 अप्रैल को वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

इन विकल्पों पर चल रही है माथापच्ची

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर पिछले काफी महीनों से माथापच्ची चल रही है। टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी, टीम में चौथा गेंदबाज और हार्दिक पांड्या के अलावा आलराउंडर का विकल्प, ये वो सवाल हैं जिन पर बीसीसीआई पिछले काफी महीनों से विचार कर रही है।

8-9 खिलाड़ियों की जगह एकदम पक्की

विश्व कप के लिए 8-9 खिलाड़ी तो एकदम पक्के माने जा रहे हैं। इनमें रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है। इनके अलावा टीम में चौथे नंबर का बल्लेबाज, ओपनिंग का विकल्प, विकेटकीपर का विकल्प, ऑलराउंडर, दूसरा स्पिनर और चौथा तेज गेंदबाज कौन होगा? इसपर सभी की नजरें होंगी।

इन खिलाड़ियों को लेकर चल रही है माथापच्ची

टीम इंडिया में तीसरे ओपनर के तौर पर केएल राहुल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कोई एक विकेटकीपर को चुना जा सकता है। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या की जगह पक्की है। पांड्या के अलावा रविंद्र जड़ेजा और विजय शंकर के बीच चयन होना है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की रेस में अंबाती रायडू और केदार जाधव का ना है। वहीं चौथे गेंदबाज के रूप में खलील अहमद और उमेश यादव का नाम चल रहा है। नवदीप सैनी, दीपक चाहर और इशांत शर्मा का नाम भी चौथे गेंदबाज के लिए चल रहा है।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सफर का आगाज 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से होगा। 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

वर्ल्ड कप के लिए संभावित टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

Updated on:
15 Apr 2019 01:41 pm
Published on:
15 Apr 2019 10:43 am