क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान से हार के बावजूद टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट, जानें पूरा समीकरण

India U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान से हारने के बाद भी टीम इंडिया के पास अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। भारत को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में यूएई को हराना होगा। जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण और टीम इंडिया के अगले दौर में पहुंचने की राह।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 3:31 PM IST
Under 19 Team India
भारत की अंडर 19 टीम (फोटो- ACC X)

Team India Semifinal Scenario in U19 Asia Cup 2026: रविवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने लगभग सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, लेकिन हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, पाकिस्तान से हारने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है। चलिए समझते हैं क्या है पूरा समीकरण।

टॉप पर पाकिस्तान पहुंचा

अंडर-19 एशिया कप में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। ग्रुप ए में पाकिस्तान दोनों मैच जीतकर चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है, तो टीम इंडिया दो में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूएई ने भी दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह टीम इंडिया से पीछे है, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है। नेपाल लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और चौथे स्थान पर है। उसने अपने दोनों मैच गंवा दिए हैं।

ग्रुप बी की बात की जाए, तो यहां अफगानिस्तान दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका दूसरे, बांग्लादेश तीसरे और मलेशिया चौथे स्थान पर है। मलेशिया का भी बाहर होना तय है।

जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

टीम इंडिया को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में यूएई का सामना करना है, जहां अगर भारतीय टीम जीत जाती है, तो उसका सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो जाएगा। भारत और यूएई के बीच खेला जाने वाला मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा होगा, जो भी टीम जीतेगी, उसे अंतिम 4 का टिकट मिलेगा।

इस ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल को भी एक-एक मुकाबला खेलना है और दोनों को आपस में भिड़ना है। पाकिस्तान की टीम अगर वह मुकाबला हार भी जाती है, तो भी उसकी सेमीफाइनल की राह पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर नेपाल जीत भी जाती है, तो भी वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी।

आपको बता दें कि भारत और यूएई के बीच मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि पाकिस्तान और नेपाल की टीमें भी उसी दिन ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी।

Updated on:
9 Nov 2026, 3:31 PM IST
Published on: