क्रिकेट

Suryakumar Yadav T20I Captain: हार्दिक पंड्या का टूटा सपना, सूर्या बने टी20 के नए कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

India vs Sri Lanka Squad: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से मैदान पर लौट आए हैं। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। यहां देखें पूरी टीम।

less than 1 minute read

Team India for Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा वनडे टीम की कमान संभालेंगे तो शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली भी इस सीरीज में शिरकत करते दिखाई देंगे। टी20 की कप्तानी को लेकर काफी सोच विचार करने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। आपके बता दें कि 27 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

IND vs SL T20 Series का शेड्यूल

27 जुलाई 2024, शनिवार- पल्लेकेल, पहला टी20
28 जुलाई 2024, रविवार- पल्लेकेल, दूसरा टी20
30 जुलाई 2024, मंगलवार- पल्लेकेल, तीसरा टी20

IND vs SL ODI Series का शेड्यूल

2 अगस्त 2024, शुक्रवार, कोलंबो, पहला वनडे
4 अगस्त 2024, रविवार, कोलंबो, दूसरा वनडे
7 अगस्त 2024, बुधवार, कोलंबो, तीसरा वनडे

Updated on:
18 Jul 2024 08:14 pm
Published on:
18 Jul 2024 07:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर