क्रिकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने इन खिलाडि़यों को दिया मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी की गई 15 सदस्यीय टीम से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का पत्‍ता काट दिया गया है। वहीं आईपीएल में धूम मचा रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की वापसी हो गई है। आइये जानें कौन-कौन से खिलाडि़यों को टीम में जगह दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2023, 11:48 AM IST
team-india.jpg
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने इन खिलाडि़यों दिया मौका।

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी की गई 15 सदस्यीय टीम मेें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह नहीं दी गई है। जबकि आईपीएल में धूम मचा रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की वापसी हो गई है। बता दें कि अजिंक्‍य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में काफी रन बनाए थे।

ज्ञात हो कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस कारण भारत की टीम में 5 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इनमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। जबकि स्पिन गेंदबाज के रूप में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर के रूप में केएस भरत हैं और बैकअप के तौर पर विकेटकीपर केएल राहुल को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनाद्कट।

Updated on:
25 Apr 2023, 11:48 AM IST
Published on: