क्रिकेट

Team India Squad For SL Tour: सूर्याकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान, रोहित-विराट की श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में वापसी? जल्द टीम का ऐलान

India vs Sri Lanka Squad: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से मैदान पर लौट आए हैं। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। यहां देखें पूरी टीम।

less than 1 minute read

Team India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ता जल्द ही टीम का ऐलान कर कर सकते हैं। रोहित शर्मा वनडे टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं तो विराट कोहली भी इस सीरीज में शिरकत करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गौतम गंभीर के आग्रह करने पर दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते। दूसरी ओर सबसे बड़ी खबर ये है कि टी20 की कप्तानी को लेकर काफी सोच विचार करने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। आपके बता दें कि 27 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेला जाएगा।

IND vs SL T20 Series का शेड्यूल

27 जुलाई 2024, शनिवार- पल्लेकेल, पहला टी20

28 जुलाई 2024, रविवार- पल्लेकेल, दूसरा टी20

30 जुलाई 2024, मंगलवार- पल्लेकेल, तीसरा टी20

IND vs SL ODI Series का शेड्यूल

2 अगस्त 2024, शुक्रवार, कोलंबो, पहला वनडे

4 अगस्त 2024, रविवार, कोलंबो, दूसरा वनडे

7 अगस्त 2024, बुधवार, कोलंबो, तीसरा वनडे

Published on:
18 Jul 2024 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर